X
Search
Shiv Shakti ka Milan Dekhne
STHAN Music Release

Shiv Shakti ka Milan Dekhne

Satish Kumar
Devotional Hindi 2025-02-26
← All Releases

Release Information

Album
Shiv
Category
Devotional
Language
Hindi
Release Date
2025-02-26
Release Year
2025

Official Credits

Singer / Artist
Satish Kumar
Composer
Satish Kumar
Lyricist
Vidyasagar Pandey
Music Producer
Satish Kumar
Mixing
Gyanendra Verma (Gyan)
Mastering
Gyanendra Verma (Gyan)
Artwork
Karan Rajput

Listen

Official Video

Watch Official Video →

Lyrics

नाग गले में माथे पे चंदा, जटा में गंगा धारा है शिव शक्ति का मिलन देखने, चला जगत ये सारा है नारद देखो अगुवा बने, सब देव बने बाराती हैं भूत प्रेत बैताल निशाचर, आज बने संग साथी हैं डम डम डम डम डमरू बाजे, नाच रहा जग सारा है शिव शक्ति का मिलन देखने, चला जगत ये सारा है तन पर भोले भभूत लपेटे, हाथ में ले त्रिशूल चले नृत्य करत भोले के संग, भंग पीके सारे झूल चले बसहा बैल पर बैठे त्रिभुवन, सुंदर खूब नजारा है शिव शक्ति का मिलन देखने, चला जगत ये सारा है महाकाल का रूप बनाकर, भोले अब ससुराल चले कान में बिच्छू पहन बाघम्बर, नाग गले में डाल चले रूप देख बारातियों का, देवों ने किया किनारा है शिव शक्ति का मिलन देखने, चला जगत ये सारा है सखियाँ सारी भाग चली, ऐसे बाराती देखकर मैना तो बेहोश हो गई, नागों की फुँकारें सुनकर द्वार हिमाचल देखो सब, चहु ओर मचा जयकारा है शिव शक्ति का मिलन देखने, चला जगत ये सारा है दृश्य देख ये पार्वती का, अंतर्मन मुस्काया है भोले के चरणों में शक्ति ने, अपना शीश झुकाया है लीला अपनी छोड़ो स्वामी, मूल रूप मुझे प्यारा है शिव शक्ति का मिलन देखने, चला जगत ये सारा है शक्ति की पुकार को सुनकर, ब्रह्मा विष्णु भी आये हैं इंद्र ऋषि मुनि संग सभी, देवों ने भी शीश झुकाया है रूप बदल तभी भोले ने वहां, सबको ही हर्षाया है शिव शक्ति का मिलन देखने, चला जगत ये सारा है विष्णु देखो भाई बने, और ब्रह्मा जी बने पुरोहित शिवरात्रि की पवन बेला, मैना हिम भी हुए हर्षित हुआ विवाह शिव पार्वती का, देवों ने फूल बरसाये हैं शिव शक्ति का मिलन देखने, चला जगत ये सारा है

Rights & Release Information

© STHAN Music
℗ STHAN Music
STHAN Music FAQ Assistant
Namaste! 👋
Welcome to STHAN Music.

How can we help you?