About the Song
"बम बम भोले" एक जोश, आस्था और भक्ति से भरपूर कांवड़ भजन है, जो भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और समर्पण को प्रकट करता है। यह भजन कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों में नई ऊर्जा, उत्साह और शिवभक्ति का संचार करता है। "बम बम भोले" और "हर हर महादेव" के जयघोष के साथ यह गीत शिवभक्तों की यात्रा को और भी आनंदमय एवं प्रेरणादायक बना देता है। इस भजन को कंवर पाल ने लिखा, स्वर दिया और कंपोज़ किया है, जबकि इसका संगीत यतीश आचार्य ने तैयार किया है।
Release Information
Category
Devotional
Language
Hindi
Release Date
2026-07-20
Release Year
2026
Official Credits
Singer / Artist
Kanwar Pal
Composer
Yateesh Acharya
Lyricist
Kanwar Pal
Music Producer
Karan Rajput
Mixing
Ravindra Singh Rajawat
Mastering
Ravindra Singh Rajawat
Video Director
Harshit Rajawat
Artwork
Karan Rajput
Listen
Lyrics
बम- बम भोले, बम-बम भोले,
बम-बम भोले, बम-बम भोले,
तेरी डगर पे चला हूँ भोले
लेकर काँवड़ हौले-हौले।
मस्ती में झूमूं ठुमक ठुमक कर,
रिमझिम बारिश में में दिल बोले।
बम-बम भोले, बम-बम भोले
डम-डम डमरू शिव का बोले,
जय जय शिव शम्भूं सब बोले,
काँधे काँवड़ ले हिचकोले
मस्त मगन काँवडि़यें बोले।
बम -बम भोले, बम-बम भोले
झम-झम सावन बरस रहा है,
केसरिया ध्वज चमक रहा है,
माथे तिलक दमक रहा है,
माँ गंगा की लहरें बोले।
बम-बम भोले, बम-बम भोले
छम-छम पांव में घुंघुरू बोले,
मस्ती में झूमें हिल मिल डोले,
हर की पोडी़ पे तन मन धोले
निर्मल मन से भक्त ये बोले।
बम-बम भोले,बम-बम भोले
बम-बम भोले,बम-बम भोले
तेरी डगर पे चला हूँ भोले,
लेकर काँवड़ हौले-हौले।
बम-बम भोले
Rights & Release Information
© STHAN Music
℗ STHAN Music
